|
हमारे
वेबसाइट
में
आपका
स्वागत
हैः
हमारे देश में
दो अग्रणी कोयला संस्थान हैं. वे क्रमशः सीएफआरआई (केंद्रीय ईंधन अनुसंधान
संस्थान) तथा सीएमआरआई (केंद्रीय खनन अनुसंधान संस्थान) हैं. इन दोनों संस्थानों के
एकीकरण के बाद उनकी महत्वपूर्ण क्षमताओं के आधार पर सीआईएमएफआर (केंद्रीय खनन एवं
ईंधन अनुसंधान संस्थान) का गठन किया गया है, जो सीएसआईआर (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक
अनुसधान परिषद) की एक अंगीभूत प्रयोगशाला है. यह खनन से खपत तक अर्थात सम्पूर्ण
कोयला ऊर्जा श्रृंखला को अनुसंधान व विकास से संबंधित निवेश उपलब्ध कराने के लिए
समर्पित है.
|